जिस तरह हर खूबसूरत लड़की में लड़कों का इंटरेस्ट आ जाता है उसी तरह ये आज का टोपिक भी हमारा बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है आज हम आपको बताएंगे कि Kaise Pata Kare Ki Ladki Single hai ya nahi लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं। तो स्वागत है आपका आज के इस बेहतरीन ब्लॉग में।
जब भी में इस टॉपिक पर बात करता हूँ तो मुझे अपने फिजिक्स के टीचर के एक बात याद आती है वो कहते थे कि जिस तरह चुम्बक में उत्तरी धुर्व को दक्षिण धुर्व के पास लाने से वो आकर्षित हुए बिना नहीं रह सकता उसी प्रकार किसी लड़की को निकलता देख लड़के उसको न देखें ये हो नहीं सकता ये तो स्वाभाविक है अब आते है अपने टॉपिक पर।
Kaise pata kare ki Ladki ka Boyfriend hai ya nahi.
दोस्तों जब भी हम किसी लड़की को देखते या उसे चाहने लगते है तक हमारे मन मे सबसे पहला सवाल यही उठता है कि वो लड़की इतनी खूबसूरत है क्या वो सिंगल होगी या फिर उसका कोई बॉयफ्रेंड होगा।
अब ये तो जरूरी नहीं कि आप ने किसी लड़की को देखा आप उसे चाहने लगे तो वो लड़की भी आपको चाहेगी ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता है अब इससे पहले की आप उस लड़की से बात करो और वो आपको कुछ उल्टा सीधा कहे आप उसके हाव भाव से ही समझ जाएं कि वो सिंगल है या नही।
नहीं तो आपका दिल को टूटेगा ही साथ मे आपको डेमोटिवेशन भी होगा फिर आप और किसी लड़की से बात करने में भी हिचकिचाएंगे।
अब आपने कोई लड़की पसंद की है तो वो खुबसूरत होगी और जब लड़की खूबसूरत है तो जाहिर सी बात है कि उसके पीछे लड़कों की लाइन भी लगी होगी तो उस लड़की के लिए आप भी उन्हीं में से एक लफंगा हुए न 😂.
तो घबराइए नहीं आज आपको में बताऊंगा की आप कैसे लड़की से बात करने से पहले ही जाने की वो सिंगल है या नहीं और कैसे पता करें कि लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं।
देखो हमारे तरीकों से आप सिर्फ अंदाज ही लगा सकते है बाकी बांके बिहारी जो चाहे ☺️.
कैसे पता करें लड़की सिंगल है या नहीं उसका बॉयफ्रेंड है या नहीं?
इन कुछ तरीको से आप पता लगा सकते है कि लड़की सिंगल है या उसका कोई बॉयफ्रेंड है-
फ़ोन पर ज्यादा व्यस्त या चैटिंग में बिजी :-
दोस्तों आजकल माँ बाप और अब्बू अम्मी लड़कियों को छोटी उम्र में मोबाइल दिला देते है क्योंकि उन्हें लगता है हमारे बच्चे फ़ोन से पढ़ाई करेंगे मगर आपको तो सब पता ही होगा कि क्या करते है फिर बच्चे 😋
तो अगर लड़की फ़ोन में बहुत बिजी है वो लगातार फ़ोन पर बात कर रही है या लगातार चैटिंग कर रही है तो इसका मतलब ज्यादातर समय यहीं माना जायेगा कि वो किसी लड़के से बात कर रही है हो सकता है वो किसी ओर रिस्तेदार से बात कर रही हो एक बार कन्फर्म कर लें जैसे हो सके वैसे।
मेलजोल कम रखना अकेले ज्यादा रहना।
अगर आप लड़की सिंगल है या नहीं ये जानना चाहते है तो आप ये देखें कि लड़की अपने दोस्तों के साथ कितना समय बिता रही है अक्सर जिन लड़कियों के बॉयफ्रेंड होते है वो अकेले या अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ अकेले में अपने बॉयफ्रेंड से बात करती है।
अगर लड़की अपने फ्रेंड ग्रुप से बहाने बनाकर अकेले समय बिता रही है मतलब वो सिंगल नहीं है।
लड़की के हाव भाव से जाने वो सिंगल है या नहीं -
अगर लड़की का बॉयफ्रेंड है तो वो ज्यादा इधर उधर नहीं देखेगी उसका ज्यादा ध्यान अपने बॉयफ्रेंड पर या उसके फोन पर होगा क्योंकि वो फ़ोन पर उससे बात कर रही होगी या चैटिंग।
अगर लड़की सिंगल है तो उसकी नजर यहां वहां चलती रहती है और इतने शातिर तरीके से चलती है कि ज्यादातर लड़कों को पता भी नहीं चलता कि उन्हें कोई देख रहा है।
तो आप अपनी वाली के हाव भाव देंगे। अगर सिंगल होगी और आप उसके पीछे है तो वो समझ चुकी होगी मगर पहल आपको ही करनी पड़ेगी।
लड़की की स्माइल और शर्मीलेपन से जाने उसका बॉयफ्रेंड है या नही :-
जिन भी लड़कियों के बॉयफ्रेंड होते है उनका शरमाना लगभग समाप्त हो जाता है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड ने उसे जो घुट्टी दी होती है उसके बाद वो ज्यादा स्माइल करना और शरमाना भूल जाती है।
अगर लड़की स्माइल कर रही है और शरमा रही है आप अगर बात करने की कोशिश करते है तो स्माइल देकर चली जाती है मतलब लड़की सिंगल है।
गर्ल्स फ्रेंड के साथ रहना :-
दोस्तो अगर लड़की अपने सहेलियों के साथ रहना और उनके साथ घूमने के लिए जाती है तो आप समझ सकते है कि उसकी जिंदगी में कोई और नहीं है इसका सीधा मतलब होता है कि वो सिंगल है अगर किसी लड़की का बॉयफ्रेंड होता है तो लड़की का रिश्ता अपनी सहेलियों से लगभग टूट से जाता है।
लड़की के बेस्ट फ्रेंड से पूछे क्या लड़की सिंगल है।
दोस्तों कहते है ना कि अगर किसी लड़की को पटाना है तो लाइन उसकी बेस्ट फ्रेंड को मारो उसका मतलब लड़की की बेस्ट फ्रेंड बहुत काम आती है लड़की के बारे में जानने के लिए।
आप लड़की की बेस्ट फ्रेंड का कोई काम करके या अगर आप लड़की की बेस्ट फ्रेंड को जानते हो तो उससे पूछ सकते है कि लड़की सिंगल या नही क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड तो नहीं।
लड़की से पूछे क्या वो सिंगल है या नही -
अगर आप बताये गए किसी भी तरीके से नहीं समझ पा रहे तो आखिरी तरीका ही बचता है कि आप सीधा लड़की से ही पूछे इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि डायरेक्ट जाकर लड़की से कहो कि " ए सुन तेरा बॉयफ्रेंड है या नहीं बता" 🤣 प्यार से बातों ही बातों में ये बात निकलवाये की उसका बॉयफ्रेंड है या नहीं। वर्ना लड़की पटाने की जगह कुछ और कांड हो जाये।😉
तो दोस्तों ये कुछ बातें है जो आपको ladki single hai ya nahi. or uska boyfriend hai ya nahin पता करने में आपकी बहुत मदद कर सकते है तो आपको ये जानकारी कैसी हमें कमेंट करके बताये।
ये भी पढ़ें :-
● Hindi Love Latter For Girlfriend Propose 2022
उम्मीद करता हूँ कि आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा मेने इतनी मेहनत करके ये पोस्ट आपके लिए तैयार किया है 1000 लड़कियों से सर्वे करके पूछा गया कि उनका बॉयफ्रेंड है या नही तब जाकर ये जानकारी मिली है तो शेयर करे दबा कर शेयर करें 😋
अगर आप हमें Youtube पर देखना चाहते है जहां हम आपको टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन कमाई से संबंधित वीडियो बनाते है तो आप Akash Raikwar और Mr. Mentor Youtube चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।